फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के सिरकटे शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत में महिला का सिरकटा शव मिला था। पुलिस सोशल मीडिया पंपलेट के माध्यम से महिला के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस का भी सहयोग लिया है।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में 21 मार्च को एक अज्ञात महिला का सिरकटा शव मिला था। शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सोशल मीडिया पंपलेट के माध्यम शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस की मदद ले रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोशल मीडिया पंपलेट के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिलों की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। शीघ्र ही महिला के शव की शिनाख्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें