फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भीषण टक्कर: चचेरे भाई की मौत, बहन समेत तीन घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 28 Apr 2026 01:30 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सिकंदरपुर वैश्य के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने का आरोप लगाया, जिससे घटना के बाद आक्रोश भी देखने को मिला।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य गांव के पास सोमवार रात एक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय युवक रजित की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन पिंकी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 

 जानकारी के अनुसार, थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम लखापुर निवासी रजित पुत्र श्याम सिंह उम्र (लगभग 20 वर्ष) अपनी चचेरी बहन पिंकी पुत्री मोरपाल उम्र (लगभग 18 वर्ष) को कादरगंज गांव से दवा दिलाकर वापिस अपने गांव लौट रहा था। यह हादसा इसी दौरान हुआ। जैसे ही उनकी बाइक सिकंदरपुर वैश्य गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों में मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवती पिंकी को तत्काल पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रजित के लिए मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते परिजन उसे बाइक पर बैठाकर गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

 

 वहीं मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि सीएचसी पर डॉक्टर करीब 01 घंटे तक नहीं आए जब हमने उनसे बोला तो उन्होंने कहा कि हम खाना खा रहे हैं। बाद में पहुंचे डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए। इनमें रजित पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम लखापुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी चचेरी बहन पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

 
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।फिलहाल खबर भेजे जाने तक दूसरी बाइक सवार घायल लोगों के नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं। कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और अन्य घायलों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद से गांव लखापुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें