फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिजन से खुद को कोर्ट में मृत दिखा कर रहा था अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। राजस्थान का एक बदमाश कागारौल के सोनिगा गांव में रहकर लूट और हत्या जैसी वारदात कर रहा था। उसने कानून से बचने के लिए अपने को परिजन से न्यायालय में मृत घोषित करा रखा था। अछनेरा पुलिस ने मुखबिर की मदद से उसे शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसका यह तरीका जानकर पुलिस भी चौंक गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक पर करीब 36 मुकदमे हैं। अपराध करने के बाद यह सोनिगा गांव में आकर सामान्य जीवन जीने लग रहा था, जिससे कोई शक नहीं कर पाता था। आगरा जिले के कई थानों में लूट व हत्या जैसे केस दर्ज हैं। जिसमें 4 केस थाना अछनेरा के हैं।

न्यायालय में पेश होने से बचने के लिए खुद को मृत घोषित करा रखा था। परिवार के सदस्य भी इसमें उसका साथ दे रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शातिर बदमाश देव उर्फ जयदेव है। यह गांव ठेई थाना चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। वर्तमान में आगरा के थाना कागारौल के गांव सोनिगा में चोरी छिपे रह रहा था। शनिवार को इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें