फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह किन्नर है, क्या इसलिए दर्ज नहीं होगा मुकदमा

Wed, 15 Apr 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में रहने वाली किन्नर को धौलपुर के युवक ने धोखा दिया। पांच साल तक शारीरिक शोषण किया। लाखों रुपये भी हड़प लिए। शिकायत दर्ज कराने को वह थाना जगदीशपुरा के चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। वह दो दिन पहले कलक्ट्रेट भी गई लेकिन यहां भी लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

जगदीशपुरा के आवास विकास कालोनी निवासी किन्नर नगीना (बदला नाम) का कहना है कि वह ट्रेनों में नाचे गाने का काम करती है। पांच साल पहले धौलपुर का रोहित उसके संपर्क में आया लेकिन उसने अपना गलत नाम और पता उसे बताया। मंदिर में उससे शादी कर ली। इसके बाद कालोनी में उसके साथ रहने लगा। उसकी कमाई के लाखों रुपये ले लिए।काफी जेवर भी चोरी कर लिया। छह माह पहले कहासुनी पर वह घर छोड़कर चला गया। जब नगीना ने रुपया वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि वह मामला दर्ज कराने के लिए थाना जगदीशपुरा के चक्कर लगाती है लेकिन पुलिस कर्मी उसका मजाक उड़ाते हैं। सुनवाई करने को कोई तैयार नहीं है। क्या किन्नर होने के कारण उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा?
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें