फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर 12 साल से कर रहा यौन शोषण

Fri, 14 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। शादी का झांसा देकर कस्बा निवासी एक युवती के साथ आरोपी 12 साल तक यौन शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर टाल मटोल करता आ रहा है, अब मुकर गया। शुक्रवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक 12 साल से उसे अपने प्रेमजाल में फंसाए हुए हैं। लगातार उसे शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। 8 साल पहले जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। शादी की बात कहने पर वह टाल मटोल करता रहा। अब शादी करने से साफ मना कर दिया है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले चार साल में पांच बार गर्भ गिराने की दवा खिला चुका है। 7 अप्रैल को वह घर पर आया तो परिजन ने दोनों को घरवालों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
-
शादी नहीं हुई तो दे दूंगी जान
थाना कुरावली पहुंची युवती ने प्रेमी पर 12 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही युवती ने यह भी साफ कह दिया है कि वह शादी करेगी तो प्रेमी से करेगी। अगर शादी नहीं हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें