फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम के समझाने पर भी नहीं माने चिन्हैया के ग्रामीण

Fri, 14 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदनापुर गपचरिया के गांव चिन्हैया में संचालित देसी शराब का ठेका हटाए जाने की बात पर ग्रामीण अडिग हैं। शुक्रवार को एसडीएम किशनी प्रसून कश्यप ने गांव पहुंचकर उन्हें बहुत समझाया, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को सूचित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम चिन्हैया में बीते माह देसी शराब की दुकान आवंटित हुई है। गांव में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं ने विरोध किया तो ठेकेदार द्वारा दुकान बदल दी गई। महिलाओं का आरोप है कि गांव में दुकान खुलने से युवा नशे का शिकार हो रहे हैं और घर में क्लेश पैदा कर रहे हैं। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था। शुक्रवार को एसडीएम प्रसून कश्यप गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो ठेका आबादी से काफी दूर है। इसके बाद भी ग्रामीण ठेका गांव में संचालित न होने की बात पर अडिग रहे। काफी समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो एसडीएम लौट गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने की बात कही है। अब वे ही इस समस्या का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें