फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहपुर सीकरी में हजरत सूफी शम्सुद्दीन शाह के उर्स का समापन, आखिरी दिन निकाला गया जुलूस-ए-सन्दल

Mon, 07 Nov 2022 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उर्स के अंतिम दिन सोमवार की सुबह 10 बजे सज्जादानशीं सूफी कमरूददीन शाह के जेरे साये में बैंड-बाजों व कव्वालों की सूफी संगीत की तानों के साथ जुलूस-ए-सन्दल निकाला गया, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंद शामिल हुए। 
विज्ञापन
जुलूस में शामिल अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में हजरत सूफी शम्सुद्दीन शाह के चार दिवसीय 46वें उर्स के समापन पर सोमवार को सज्जादानशीं सूफी कमरूद्दीन शाह के जेरे साये में भव्य जुलूस-ए-सन्दल बैंड बाजों के साथ निकाला गया। इसमें सैकड़ों अकीदतमंद शामिल हुए। जलूस में शामिल अकीदतंद सूफी संगीत पर अपने पीर के लिए झूमते हुए लोगों का आकर्षण बने रहे।

विज्ञापन


हजरत सूफी शम्सुद्दीन शाह की सराय पुख्ता में स्थित दरगाह में चार नवंबर को उर्स का आगाज कुरआन ख्वानी, सरकारी चादरपोशी के साथ हुआ था। पांच नवंबर को आम चादरपोशी, शब्बेदारी एवं महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ। छह नवंबर को महफिल-ए-रंग एवं रात में महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया। 

उर्स के अंतिम दिन सोमवार की सुबह 10 बजे सज्जादानशीं सूफी कमरूददीन शाह के जेरे साये में बैंड-बाजों व कव्वालों की सूफी संगीत की तानों के साथ जुलूस-ए-सन्दल का आगाज हुआ। जलूस के आगे मुरादीन मार्ग को बुहारते हुए चल रहे थे। जुलूस में देशभर से आए अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के बाद दरगाह पर चादरपोशी एवं महफिल-ए -रंग का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें