फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किले का हवामहल बुर्ज पर्यटकों के लिए बंद

Fri, 26 Apr 2013 02:09 PM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा महल बुर्ज, आगरा किले का वह हिस्सा है जहां कभी बैठकर मुगल बादशाह शाहजहां ताज की खूबसूरती निहारा करते थे। पर्यटकों के खास आकर्षण वाला यह हिस्सा इतना जर्जर हो गया कि कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन


खतरनाक हो चले बुर्ज को एएसआई ने पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। इसकी मरम्मत का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

पिछले माह हुए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार से पहले आगरा किले में बड़े पैमाने पर संरक्षण (मरम्मत) कार्य कराया गया था। फिर भी किले के कुछ हिस्से काफी जर्जर हाल में हैं।

यमुना किनारे की ओर स्थित हवा महल बुर्ज तो खतरनाक हो चला है। इसकी छत के पत्थर निकल रहे हैं। छतरी भी गिरने की हालत में पहुंच गई है। कई पत्थर तो हवा में लटके हैं।
विज्ञापन


किले के संरक्षण सहायक पंकज तिवारी ने बताया कि इसी कारण बुर्ज को बंद कर दिया गया है।

हवामहल बुर्ज की हालत को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने इसकी जल्द मरम्मत की जरूरत बताते हुए प्रस्ताव भेजा था, जो मंजूर हो गया है।

इसके अलावा किले के जहांगीरी महल में भी मरम्मत की जरूरत है। अकबरी महल में छत के पत्थर टूट रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इनकी मरम्मत जल्द ही शुरू कराई जाएगी। अमर सिंह गेट से लेकर काला बुर्ज तक दीवार की टूट-फूट ठीक कराई जाएगी। मीना बाजार, खास महल में भी कुछ ऐसे ही काम होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें