फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू का कहर जारी, पारा @ 44.1

Sat, 09 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजनगरी में लगातार तीसरे दिन लू का कहर जारी रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार ही बना रहा। शाम को हल्के बादल छाए, लेकिन राहत न मिली। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को आंधी के आसार जताए हैं, हालांकि तापमान में फिर भी कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन


पारे की चढ़ती चाल ने लोगों को अब बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप और लू का प्रकोप शुरू हो गया। सूर्यदेव के प्रचंड तेवरों से बेहाल लोगों ने शाम को आसमान पर घिर आए बादलों से राहत की उम्मीद लगाई, लेकिन निराश होना पड़ा। दिन में पारा 44.1 डिग्री रहा, जबकि रात में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 42 किमी प्रति घंटे तक पहुंची, हालांकि रात में यह कम रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन में यानी रविवार तक आंधी के आसार हैं। राजस्थान से उठी धूल भरी हवाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों को भी प्रभावित करती रहेंगी। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार दो दिन तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा 44 पार तो ताज पर घटे सैलानी
दिन    भारतीय    विदेशी    सार्क पर्यटक
सोमवार    16,818    1055    111
मंगलवार    12,390    1037    103
बुधवार    12,930    824    106
गुुरुवार    15,461    961    107
शुक्रवार    बंदी का दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें