पुलिस हिरासत में कोर्ट जाते चारों संदिग्ध (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा की अस्थायी जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य समूद अहमद की जमानत पर सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-दशम के न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।
न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 29 अक्तूबर तय की है। आलम की जमानत पर सुनवाई की अगली तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की है। इसकारण दोनों की सुनवाई अब कल गुरुवार को होगी।
बता दें कि विदेशी फंडिंग से हिंसा फैलाने की साजिश के आरोप में पीएफआई/सीएफआई के चार सदस्य मथुरा जेल में बंद हैं। जिनके नाम अतीकुर्रहमान निवासी, मुजफ्फरनगर, सिद्धीक निवासी केरल, आलम निवासी रामपुर और मसूद अहमद निवासी बहराइच हैं।