फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर चर्चा में हंगामा, हाथापाई

Mon, 15 May 2017 01:04 AM IST
मंच पर चर्चा में हंगामा, हाथापाई
विज्ञापन
मंच पर चर्चा में हंगामा, हाथापाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सम्मेलन में खुले अधिवेशन में 15 प्रस्ताव तय किए गए थे। इस सत्र में कैला देवी भवन में निर्माण समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। कैला देवी भवन में निर्माण के मुद्दे पर ही विवाद हो गया। कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुरानी समिति ने इसके खर्च का ब्योरा नहीं दिया। इस पर सवाल उठने लगे। माहौल गर्मा गया। पुरानी समिति के समर्थक सदस्य हाथापाई पर आमादा हो गए। हंगामे के बीच कमला नगर के एक सीमेंट व्यवसायी ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। मंच पर ही हाथापाई और हंगामा बढ़ने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। माहौल शांत होने के बाद बाकी के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। माथुर वैश्य महासभा के प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आय व्यय के ब्योरे पर चर्चा के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

वीरेंद्र समेत कई को मिली नई जिम्मेदारी
आगरा। मनोनीत कार्यसमिति सदस्य के रूप में आगरा से वरिष्ठ मंत्री वीरेंद्र गुप्ता ट्रांसपोर्टर, मुकेश गुप्ता, श्रीभगवान रैपुरिया, विनोद गुप्ता, डा. प्रवीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, संजीव गुप्ता, निर्मला गुप्ता, सत्येंद्र शल्या, मनोज गुप्ता, अचल गुप्ता, अशोक गुप्ता के अलावा इंदौर, मुरैना, ग्वालियर, अजमेर, दिल्ली, फिरोजाबाद, चेन्नई, अहमदाबाद के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पीसीएस टॉपर समेत अन्य प्रतिभाओं का सम्मान
आगरा। अधिवेशन में पीसीएस टॉपर आयुषी गुप्ता, स्केटिंग में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली पल गुप्ता, वंशिका, तनिशा गुप्ता, कराटे में नेशनल चैंपियन अनिकेत, जूनियर क्रिकेट में उभरते खिलाड़ी संकल्प गुप्ता, गेट टॉपर अनुज गुप्ता को सम्मानित किया गया। रक्तदान को बढ़ावा देने में अव्वल रहे बंगलूरूके प्रदीप गुप्ता को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नीरांचल गुप्ता, हर्षिता गुप्ता का भी अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच शहीदों को श्रद्धांजलि
आगरा। सांस्कृतिक संध्या में राधा कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। नाटक के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजपुर महिला मंडल की ओर से ईश वंदना की गई। कमला नगर की टीम ने गणेश वंदना, हास्य नाटक गणपम नेताजी का मंचन किया गया। भोपाल और कानपुर की टीमों ने नाटक पेश किए। सिकंदरा की निधि व वंशिका ने क्लासिकल डांस प्रस्तुत किए। निर्देशन दीपिका प्रवीण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें