बिछवां (मैनपुरी)। गांव हवेली निवासी एक महिला ने पति पर तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। कहा है कि बच्चा न होने पर पति उसके साथ मारपीट करता था। अब दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव हवेली निवासी रामलली ने थाने में तहरीर दी कि उसकी शादी हवेली निवासी प्रेमपाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन कुछ दिन बाद ही पति व अन्य ससुरालीजन बच्चा न होने का ताना देने लगे। पति भी आए दिन इसी बात को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि पति ने बगैर तलाक लिए ही दूसरी महिला से शादी कर ली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।