आगरा। जिले के उभरते हुए पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैरी पाराशर ने अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित कर लिया है। उनके इस प्रदर्शन से खुशी की लहर है।
हैरी पाराशर ने लख्रनऊ में हुए टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने सोमनाथ को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इसके बाद सेमीफाइनल में सरोजोल राठौर को भी 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई और पदक पक्का कर लिया। हैरी पाराशर पहले भी उत्तर प्रदेश चैंपियन रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. अलका शर्मा, कोच सौरभ पोद्दार और कोच मनोज पाराशर ने खुशी जताई है।