मूसेपुर के अस्थायी प्रधान बने हरी सिंह, मतदान की प्रक्रिया पूरी कराते अधिकारी
फतेहाबाद। पिछले माह सड़क दुर्घटना में मूसेपुर के प्रधान बेबी उर्फ बृजपाल पुत्र नवल सिंह की मृत्यु हो जाने से यह पद खाली हो गया था। सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरेंद्र बघेल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मूसेपुर ग्राम पंचायत सभागार में उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में कुल 11 सदस्यों में से 10 सदस्य उपस्थित रहे। सदस्य हरी सिंह पुत्र पदम सिंह और नेमीचंद पुत्र तिलक सिंह ने दावेदारी पेश की। मतदान के दौरान दोनों प्रत्याशियों को पांच-पांच मत मिले, जिससे मुकाबला बराबरी पर छूट गया। इसके बाद पर्ची डालकर निर्णय किया गया। एक बच्चे से पर्ची निकलवाई गई। पर्ची में हरी सिंह का नाम निकलने पर उन्हें विजयी घोषित कर अस्थायी प्रधान चुना गया। इस दौरान एडीओ पंचायत आईएसबी महेंद्र सिंह, रत्नेश कुमार, पंचायत सचिव विनीत कुमार मौजूद रहे।
मूसेपुर के अस्थायी प्रधान बने हरी सिंह, मतदान की प्रक्रिया पूरी कराते अधिकारी