फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगी हरि की पौड़ी

Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। हरि की पौड़ी का घाट जल्द ही हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा। 16 मीटर ऊंचे टाॅवर पर लाइटों को लगाया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका ने कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से हरि की पौड़ी को तेज दूधिया रोशनी से रात भर रोशन रखने के लिए हाई मास्ट टॉवर लाइटें लगवाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके लिए पालिका ने परिक्रमा मार्ग पर चारों ओर हाई मास्ट लाइटों को टॉवर पर लगवाने की योजना बनाई है। पालिका बोर्डहेह बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पास कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया। सात लाख की लागत से होने वाले इस कार्य को अब शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसी के साथ ही पहला हाई मास्ट का टॉवर तुलसी घाट पर लगाया जा रहा है। टॉवर लगाने के लिए खुदाई का कार्य भी शुरू हो गया है। यह टॉवर 16 मीटर ऊंचा लगाया जाएगा, जिस पर 8 तेज दूधिया रोशनी की लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लगने में सात लाख रुपए की लागत आएगी। एक सप्ताह के अंदर यह टॉवर लगकर तैयार हो जाएगा। इसी प्रकार की चार हाई मास्ट लाइट के टॉवर हरि पौड़ी गंगाजी किनारे और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें