फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुनाव आयोग लोकतंत्र की नींव का पत्थर, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- मतदाताओं को सुविधा देने पर रहेगा जोर

Sun, 09 Mar 2025 03:01 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा आगमन पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आगरा मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। आगरा के लिए जो हो सकेगा, वह पूरा प्रयास करेंगे। आगरा के उद्योगों ने बहुत त्याग किया है। 
 
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त को किया गया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान प्रतिशत बढ़ाना, मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने, मतदान में निष्पक्षता मेरी प्राथमिकता है। चुनाव आयोग लोकतंत्र की नींव का पत्थर है। ये बातें भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कही। वह शनिवार को आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की ओर से वाटरवर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में आयोजित सम्मान समारोह में लोगों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आयोग बिना राजनीतिक पूर्वाग्रह के कई विभागों के कर्मचारियों के साथ काम करता है। दुनिया के लिए यह आश्चर्य का विषय है।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उनकी पत्नी अनुराधा, माता सत्यवती और पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता भी पहुंचे। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता के साथ पदाधिकारियों ने पूरे परिवार को सम्मानित किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी बचपन की यादों के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आगरा मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। आगरा के लिए जो हो सकेगा, वह पूरा प्रयास करेंगे। आगरा के उद्योगों ने बहुत त्याग किया है। चैंबर ने महिला दिवस पर पूनम सचदेवा को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त के भाई आईआरएस अधिकारी मनीष कुमार, चैंबर से केके पालीवाल, शांति स्वरूप गोयल, मनीष अग्रवाल, अनिल वर्मा, श्रीकिशन गोयल, अंबा प्रसाद गर्ग, मनोज गुप्ता, योगेंद्र सिंघल, प्रदीप वार्ष्णेय, संजय गोयल, सचिन सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें