फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों से लेकर शिवालयों तक गूंजे हर हर महादेव के स्वर

विज्ञापन
सोरों हरि की पैड़ी पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
घाटों से लेकर शिवालयों तक गूंजे हर हर महादेव के स्वर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/अमांपुर/सहावर/पटियाली। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों और गंगाघाटों पर भीड़भाड़ तो कम थी, लेकिन जो भी श्रद्धालु पहुंचे उन्होंने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बनाया। सोरों के हरिपदी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया। मंदिरों में देवदर्शन किए। जिले के अन्य शहरों और कस्बों के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी गई। कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में भीड़ नहीं रही। नगर के भूतेश्वर मंदिर, चामुंडा माता मंदिर स्थिति शिवालय, प्रभुपार्क, मालगोदाम चौराह मंदिर, पंखावाला बाग शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शिव का अभिषेक किया गया। बेल पत्र व धतूरा चढ़ाए गए। भोले बाबा का अभिषेक किया गया। मंदिरों में बम बम भोले के जयकारे एवं ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप किया गया। सोरों तीर्थनगरी में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में ऊं नम: शिवाय के कल्याणकारी जाप से गुंजायमान हो उठे। श्रद्धालुओं ने हरिपदी घाट पर गंगास्नान किया। भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया। बेलपत्र धतूरा चढ़ाकर लड्डू का भोग लगाया। शिवालयों में शिव स्त्रोत, महामृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा का पाठ किया। हरि की पैड़ी किनारे स्थित सोमेश्वर मंदिर में शिव का भव्य फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग लगाया। रूपेश्वर, महाकालेश्वर, मनकामेश्वर, भूतेश्वर, कटरेश्वर, योगेश्वर, नीमेश्वर, नर्मदेश्वर, कालीशंकर महादेव, लहरेश्वर, दूधेश्वर मंदिरों में भी अभिषेक किया गया। गंजडुंडवारा में भक्तों ने वेलपात, धतूरा, भांग आदि पूजा सामग्री के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बनखंडीय महादेव, बाग पंचायती, व नगर के अन्य शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोलेनाथ को प्रसन्न कर भक्तों ने मनौतियां मांगी। अमांपुर में सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिये शिव भक्त पहुंचे। अभिषेक कर भजन कीर्तन किए गए। बेलपत्र एवं धतूरा चढ़ाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के गांव शेरपुर, नादरमई, बाछमई, अर्जुनपुर, अभयपुरा आदि गांवों में भी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गयी। सहावर एवं पटियाली में भी शिव मंदिरों पर कोरोना के कारण भक्तों की संख्या काफी कम रही। जो भक्त पहुंचे उन्हें भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिरों में एक एक कर भक्तों को प्रवेश दिया गया। भक्तों ने भोले बाबा को वेलपत्र एवं धतूरा चढ़ाकर एवं अभिषेक कर पूजन किया। रिपोर्ट-देवेंद्र चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें