फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा कर जल में छोड़ी पूजन सामग्री और पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी हरि की पैड़ी में जल में जगह-जगह पॉलिथीन बैग एवं श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई पूजा सामग्री उतरा रही है। जिस पर नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन से प्रतिदिन सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरि की पैड़ी पर लोग गंगा स्नान को पहुंच रहे हैं। विजय दशमी पर्व पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। प्रतिदिन गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालु अपने साथ पॉलिथीन बैग में लाई गई पूजा सामग्री आदि का हरि की पैड़ी में विसर्जन कर देते हैं। वहीं पॉलिथीन को भी गंगा के पानी में ही छोड़ देते हैं।
प्रतिदिन सफाई कार्य न होने से यह गंदगी पानी में ही उतराती रहती हैं। बताया गया कि एक सफाई कर्मी सफाई के लिए नियुक्ति किया गया है। नमामि गंगे के जिला संयोजक संपूर्णानंद भारद्वाज, गंगा विष्णु, रविंद्र ब्रह्मचारी ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कराई जाएगी सफाई
जानकारी हुई है कि नौका पुरानी और जर्जर हो गई है। जिससे डूबने की आशंका रहती है। नौका की मरम्मत कराई जाएगी। मरम्मत हो जाने के बाद सफाई कार्य को प्रतिदिन कराया जाएगा। - संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें