फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026:  जयकारों से गूंजा संकट मोचन मंदिर, फूल बंगला, भजन संध्या और रासलीला में डूबे श्रद्धालु

Thu, 02 Apr 2026 10:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हनुमान जयंती महोत्सव के दूसरे दिन संकट मोचन मंदिर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भजन, रासलीला और फूलों की होली ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के माल सड़क स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति की अविरल धारा बही। रामायण पाठ के समापन के साथ ही मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। भव्य फूल बंगला और अलौकिक विद्युत सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


वृंदावन के कलाकारों ने भजन संध्या में प्रभु राम और हनुमान की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद आयोजित रासलीला में राधा-कृष्ण के स्वरुपों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को वृंदावन की अनुभूति कराई। भव्य फूलों की होली खेली गई। महंत योगेश भारद्वाज (छोटे गुरु) ने भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव और संस्कारों का संचार करते हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से हवन, आरती और विशेष संगीत के साथ भजन-कीर्तन होगा। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने हनुमान की भक्ति को सेवा और समर्पण का मार्ग बताया। इस अवसर पर प्रकाश भारद्वाज, प्रवीनदत्त शर्मा, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, टीकम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें