फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर हुई रामभक्त हनुमान की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुढ़वा मंगल पर रामभक्त हनुमान की श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की। कोरोना महामारी के चलते शहर के अधिकांश प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहे। कुछ स्थानों पर हनुमानजी की विधिविधान के साथ पूजा की गई। भक्तों ने हवन-यज्ञ भी किया।
विज्ञापन

राधा रमन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा की। हवन-यज्ञ किया। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। भक्तों ने यहां प्रसाद भी वितरित किया।
शहर के अन्य मंदिरों में ताला लटका रहा। भक्तों ने अपने घरों पर ही हनुमान जी की पूजा करते हुए हवन में आहुतियां दीं। बेवर क्षेत्र के गांव बनकिया में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर हवन-पूजन में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसके साथ ही मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। हिमांशु, ऋषभ, राजवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें