पूरी होती है मनोकामना
श्रद्धालु लोकेंद्र जादौन ने कहा कि लगड़े की चौकी हनुमान मंदिर में सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को आता हूं। मंदिर में आने के बाद एक अलग सा एहसास होता है। महेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर में वैसे तो कई हनुमानजी के मंदिर हैं, लेकिन इस मंदिर में कई वर्षों से आ रहा हूं। कोई भी समस्या होने पर हनुमानजी से समाधान करने के लिए कहता हूं और समाधान होता भी है।
31 साल बाद बन रहा मकर राशि में शनि का शुभ योग
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मकर राशि में शनि का शुभ योग बन रहा है। उन्होंने बताया कि इससे 31 साल पहले 1991 में 30 अप्रैल को यह योग बना था। ज्योतिष में मंगल और शनि दोनों ही क्रूर ग्रह हैं। हनुमान जी का पूजन करने से इन दोनों ग्रहों के दोष शांत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाने एवं हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करने पर मनोकामना पूरी होगी।