कासगंज। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के कार्यालय परिसर में आठ से 15 दिसंबर तक अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाएगा।
इसमें जनपद के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ विभाग द्वारा हस्तशिल्पियों/कारीगरों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कराई जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट उत्पाद वाले हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। महाप्रबंधक भास्कर ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए जरी जरदौजी के हस्तशिल्पियों को भी सूचना दी गई है कि वह अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगा सकते हैं। इच्छुक हस्तशिल्पी छह दिसंबर तक कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।