फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में टेबलेट व स्मार्ट फोन आया तो खिले उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अब उच्च शिक्षण संस्थानों में भी परास्नातक और स्नातक के छात्र-छात्राओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन मिलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में 121, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में 65 और आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में 220 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। हाथ में टैबलेट और स्मार्ट फोन आते ही छात्र-छात्राएं बोलीं, अब ऑनलाइन पढ़ाई करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। दाऊदयाल संस्थान के 19, सेठ पदमचंद जैन संस्थान के 31, भौतिक विज्ञान के 19, रसायन विज्ञान विभाग के 18, कंप्यूटर साइंस के 28 और पर्यावरण अध्ययन विभाग के छह छात्र-छात्राओं को मिलाकर कुल 121 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के सदस्य सचिव प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय ने किया। प्रो. ब्रजेश रावत, एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम, प्रो. मनोज उपाध्याय, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. योगेंद्र शर्मा, दिनेश पचौरी की उपस्थिति रही।
आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में एमबीए, एमसीए 220 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। उप जिलाधिकारी (ट्रेनी) नीलिमा, संस्थान के निदेशक डॉ. एएन सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. एएन सिंह, निदेशक वित्त एवं प्रशासन डॉ. पायल गर्ग, डॉ. केके शर्मा, डॉ. केके गोयल, डॉ. डीएस यादव, वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य ने 65 छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट दिए। कुल 400 छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाना है। इसमें स्नातक की 249 और परास्नातक की 151 छात्राएं हैं। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह, डॉ. राधारानी गुप्ता, डॉ. लता चंदोला, डॉ. एकता, कुमारी सरिता, डॉ. ज्योति, डॉ. वंदना कौशिक, डॉ. कामना धवन, सोनिया अग्रवाल और स्वाती गुप्ता का सहयोग रहा। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अमिता निगम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम की छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरित किए गए। राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम, प्राचार्य डॉ. वंदना अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. अनीता रानी, डॉ. शिखा श्रीधर मौजूद रहे।
टैबलेट दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद। इससे एमबीए की पढ़ाई में मदद मिलेगी। ऑनलाइन उपलब्ध शिक्षण सामग्री को पढ़ सकूंगी। - प्रीति सिंह, एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा, विवि
मुख्यमंत्री की ओर से प्रदान किए गए टैबलेट का इस्तेमाल पढ़ाई में करूंगा। वर्तमान परिस्थितियों में इंटरनेट बहुत उपयोगी है। टैबलेट की मदद से उससे जुड़ पाऊंगा। - चंद्रवीर, एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र, विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें