आगरा में विकास खंड पिनाहट की ग्राम पंचायत रेहा से अजय कौशिक प्रधान चुने गए हैं। 46 वर्षीय अजय कौशिक महज 12वीं उत्तीर्ण हैं। इससे पहले भी वे वर्ष 2005 से 2010 तक गांव के प्रधान रह चुके हैं। बताया कि गांव में पानी और स्वास्थ्य की समस्या बनी हुई है। इसे दूर कराना है। इसके अलावा गांव के तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उसके किनारे पौधरोपण भी कराएंगे।
ग्राम पंचायत के विकास की प्राथमिकताएं
1- ग्राम पंचायत रेहा की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना।
2- ग्राम पंचायत में बंद पड़ी पानी टंकियों को दुरुस्त कराना।
3- जरूरतमंदों को आवास, पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना।
ग्राम पंचायत रेहा की प्रमुख समस्याएं
- खड़ंजे, नालियां क्षतिग्रस्त होने से आवागमन और जलभराव की समस्या।
- ग्राम पंचायत के ज्यादातर तालाबों पर अतिक्रमण।
- गांव में सफाई की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदगी की समस्या।
ग्राम पंचायत एक नजर में
पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेहा में 11 गांव अनुरूद्ध पूरा, कुकरियन पूरा, रेहा, रनू पूरा, मंसुखपुरा, जगतू पूरा , बड़ापूरा, बाज का पूरा, कयेड़ी, सुखभान पूरा, तासोड़ शामिल हैं। ग्राम पंचायत की कुल आबादी करीब 18 हजार है। ग्राम पंचायत के प्रत्येक गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें- हमारे प्रधान: ग्राम पंचायत सवाई के प्रधान की प्राथमिकता, हर गली को दूधिया रोशनी से करेंगे जगमग, ये हैं समस्याएं
राजनीति का घमासान: मैनपुरी में मुलायम की भतीजी ने पुनर्मतगणना के लिए दायर की याचिका