फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्ला मच गया चोर का कमरे से निकली बिल्ली

Mon, 02 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर के 3:30 बजे हैं। गुरु तेग बहादुर कालोनी के 70-80 लोग जितेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़े हैं। सबकी नजर उस कमरे पर है, जिसमें एक चोर बंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अंदर से बंद दरवाजा खुलेगा और चोर पकड़ा जाएगा, सब यही सोच रहे हैं। पेचकस से कुंडी तोड़ी जा रही है। खबर पुलिस को भी दी गई है। मगर ये क्या? आधा घंटे बाद गेट खुलते ही सब ठहाके मारकर हंसने लगे। क्योंकि अंदर से चोर नहीं, बिल्ली निकली, जो तेजी से भाग गई।
दरअसल, चोर का हल्ला तब मचा जबथोड़ी देर पहले जितेंद्र की बेटी खुशबू (9) ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पाया वह अंदर से बंद है। इस कमरे के साथ ही रसोई भी है। दोनों के दरवाजे बंद थे। जितेंद्र ने भी खोलने की कोशिश की। उन्होंने आवाज लगाई। खिड़की से झांककर भी देखा। न कोई आहट, न कोई दिखाई दिया।
विज्ञापन

बस फिर क्या था। उन्होंने समझा अंदर चोर छुपा है। थोड़ी देर में पूरी कालोनी जुट गई। मीडिया और सिकंदरा थाना पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राज खुल गया। लोगों ने बताया कि कमरे में बिल्ली पहले से मौजूद रही होगी। अनुमान है किबिल्ली ने निकलने की कोशिश की होगी, तब उसके पंजे कुंडी पर लगे होंगे और बंद हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें