फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का थानों पर हल्ला बोला

Wed, 10 Jun 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा ने मंगलवार को जिले के अधिकांश थानों पर सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक स्थान पर एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पुलिस-प्रशासन और सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानों तक पहुंचे। पूर्वाह्न लगभग 11 से दोपहर 12 बजे के बीच प्रदर्शन चला। भाजपाइयों का कहना था कि सपा सरकार में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। पुलिस  अपराधियों को पकड़ने में नाकाम है। प्रदर्शन के दौरान सभी थानों पर प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्षों को मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा। थाना हरीपर्वत, थाना न्यू आगरा, थाना शाहगंज, थाना छत्ता, कोतवाली पर अन्य थानों की अपेक्षा प्रदर्शनकारियों की संख्या ज्यादा रही। फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, एत्मादपुर, इरादतनगर थानों पर ठीकठाक प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


शहर में इनके नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
थाना हरीपर्वत पर प्रदर्शन से पहले घटिया आजम खां स्थित तिराहा पर भाजपाई एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में थाना हरीपर्वत की ओर बढ़े। इस दौरान एमडी जैन इंटर कॉलेज से कार्यकर्ताओं की एक टुकड़ी और जुड़ गई। कार्यकर्ताओं की लंबी कतार लग गई। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे थाना घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। लगभग आधा घंटे तक प्रदर्शन चला। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला कठेरिया के अलावा प्रमोद गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, भानू महाजन, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद थे।
थाना न्यू आगरा पर प्रदर्शन से पहले भाजपाई भगवान टॉकीज चौराहा के पास एकत्रित हुए। यहां से वह जुलूस के रूप में थाने पर पहुंचे। यहां ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष नवीन जैन, अनिल चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, भरत शर्मा, राजकुमार जौहरी, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष गनेश चंद मोहन सिंह लोधी, बबलू लोधी, शोभाराम राठौर आदि के नेतृत्व में थाना ताजगंज पर प्रदर्शन किया गया। दीपक खरे, अनुराग चतुर्वेदी, अखिल खंडेलवाल, योगेश भारद्वाज आदि ने थाना छत्ता का घेराव किया। डा. अवधेश रावत, कमल वाल्मीकि, संजय जैन, शरद चौहान के नेतृत्व में लोहामंडी थाने का घेराव हुआ। वहीं, पूर्व विधायक डा. रामबाबू हरित, मनोज वर्मा, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी के नेतृत्व में थाना शाहगंज पर प्रदर्शन हुआ। थाना सिकंदरा पर दिनेश द्विवेदी, शिवशंकर शर्मा, ललित चतुर्वेदी, अर्पित चित्रांश, रिंकू चौधरी आदि मौजूद थे। विनोद सारस्वत, अरुण पाराशर, अशफाक सैफी, रविंद्र कठेरिया, राजकुमार पथिक आदि के नेतृत्व में थाना जगदीशपुरा पर प्रदर्शन किया गया। विजय दत्त पालीवाल, बांके विहारी अग्रवाल, टीएन अग्रवाल आदि के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। विजय शिवहरे, जसवीर सिंह अरोड़ा, रतन लाल धाकड़ आदि के नेतृत्व में थाना नाई की मंडी पर प्रदर्शन किया। वहीं, डा. जीएस धर्मेश, राकेश मोहन बघेल, सुनील दत्त शर्मा, चौधरी दौलतराम के नेतृत्व में थाना सदर का घेराव किया गया। इधर, संध्या जोशी, बेबी रानी मौर्या, निर्मला दीक्षित, आशारानी बोहरा आदि के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्याओं ने महिला थाने पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा एत्माद्दौला थाना, मंटोला, एमएम गेट पर भी प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


देहात में इनके नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
बाह में जिलामंत्री प्रशांत वाजपेयी के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। खेड़ाराठौर में राजीव राठौर, पिनाहट में उमाशंकर मिश्रा, पिढ़ौरा में बृजेश परिहार, मन्सुखपुरा में करकौली के प्रधान अनिल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। खेरागढ़ में होतम सिंह सिकरवार के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया। किरावली और अछनेरा में जिलाध्यक्ष अशोक राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार चाहर और पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। मलपुरा थाने का घेराव पूर्व विधायक चौधरी उदयभान के नेतृत्व में किया गया। कागारौल थाने का घेराव जिला उपाध्यक्ष अशोक लवानिया के नेतृत्व में किया गया। शमसाबाद में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भाटी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। फतेहाबाद जिला महामंत्री रिशी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। एत्मादपुर में जिलामंत्री रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। जगनेर में दिनेश गोयल के नेतृत्व में एसओ जगनेर को ज्ञापन सौंपा गया। सैंया में जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह और मंडल अध्यक्ष रामसेवक त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। बरहन में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीरेंद्र जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें