फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधे शहर को दिन में, तो बाकी को रात में भिंगोया...आगरा में इस तरह हुई झमाझम बारिश

Wed, 02 Jul 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज, अर्जुन नगर, बोदला, कलेक्ट्रेट की ओर दिन में बारिश हुई। वहीं रात में सिकंदरा, खंदारी, पश्चिमपुरी, भगवान टॉकीज की ओर बादल बरसे।

 
विज्ञापन
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई के पहले दिन मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह आधे शहर में बारिश हुई तो आधे शहर के लोग तरसते रहे, जबकि रात में 9 बजे बाकी आधे शहर में बारिश हुई। सुबह शाहगंज, अर्जुन नगर, बोदला आदि की ओर बारिश में लोग भीगे तो रात में सिकंदरा, गुरु का ताल, खंदारी, पश्चिमपुरी, भगवान टॉकीज आदि क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बारिश के आसार रहेंगे। बृहस्पतिवार को उमस रहेगी, लेकिन उसके बाद फिर से मानसून की बारिश आगरा को भिगो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  युवक का बेरहमी से कत्ल: शरीर पर ऐसे जख्म, जिनमें पड़ गए कीड़े...पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी कांप गए हाथ


 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार के मुकाबले पांच डिग्री बढ़ गया। दिन में उमस बनी रही, वहीं दोपहर को तेज धूप निकल आई। इससे लोग पसीने से बेहाल रहे। 92 फीसदी तक आर्द्रता दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। जुलाई के पहले दिन 39 मिमी बारिश दर्ज की गई। खासकर रात में रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बारिश के आसार हैं। इसमें बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें -   UP:  ताज के पास क्यों चलाई एक के बाद एक तीन गोलियां, आरोपी ने बताई ऐसी वजह; सुनकर पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन

जून में तीन गुना हुई बारिश
जून का महीना इस बार बारिश के लिहाज से बेहतर रहा है। 1 से 30 जून के बीच इस साल 177.5 मिमी बारिश हुई जबकि जून के महीने का औसत 60.9 मिमी है। यह सामान्य से तीन गुना तक ज्यादा हुई है। इसी तरह पड़ोसी जिलों एटा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी में भी इस मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश की सौगात मिली है। एटा में 51 मिमी की जगह 211.8 मिमी, फिरोजाबाद में 64.3 मिमी की जगह 187.6 मिमी, मैनपुरी में 73.4 मिमी की जगह 115.9 मिमी और मथुरा में 54 मिमी के मुकाबले 94.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें