किरावली। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज परिसर में मरम्मत के लिए मंगाकर रखी आधा ट्रक गिट्टी चोरी हो गई। विद्यालय प्रबंधक दीवान सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभैंदौपुरा निवासी दीवान सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 8 मार्च को विद्यालय परिसर में एक ट्रक गिट्टी मंगवाई थी। रात में चोर आधा ट्रक गिट्टी उठा ले गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।