फोटो 1खेरागढ़ में आधा दर्जन विद्युत नलकूपों की केबिल और कृषि यन्त्र चोरीग्रामीणों की सूचना पर
खेरागढ़। गांव सोन में रविवार रात को चोरों ने कई किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। किसान राजेंद्र, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, सत्यपाल, देवेंद्र और मोहन सिंह के नलकूपों से विद्युत केबल काटी गई। किसानों ने सुबह खेतों पर पहुंचकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पांच माह में 80 से अधिक नलकूपों से सामान चोरी हो चुका है। कई नलकूपों से तो कई बार चोरी हुई है जिससे किसानों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।