फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हज यात्रियों को माला पहनाकर किया रवाना

Thu, 16 May 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रियों को माला पहनाकर किया रवाना
विज्ञापन


कुसमरा। नगर से पांच मुस्लिम धर्मावलंबी बुधवार को पवित्र सफर-ए-हज के लिए रवाना हुए। उनका मुस्लिमों के साथ हिंदुओं ने भी जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए काबा शरीफ में वतन और दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ की दरख्वास्त की।
विज्ञापन


कस्बे के ताहिर हुसैन अंसारी, रहीशा बेगम, महरून निशा, शराफत हुसैन मंसूरी व विलकिश बेगम सफर-ए-हज के लिए रवाना हुए। हज वर्ष में केवल एक बार होता है। हज यात्रा में 45 दिन लगते हैं। मुस्लिम धर्मलंबी 45 दिन रहकर नगर सहित अमन चैन की दुआ करेंगे। कस्बे से सफर-ए-हज को जाने वाले जायरीन व उनके परिजन बस द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट तक विदाई करने गए। सफर-ए-हज से जाने से पूर्व इन जायरीनों को रवाना करने के लिए लोगों ने फूलमाला पहनाकर विदाई दी। चेयरमैन प्रतिनिधि विनय सिसौदिया, प्रदीप तिवारी, मुबारक खां, इदरीश वारसी, उमेश गुप्ता, हाजी अख्तियार अली, नूर आलम, अंसार खां, हाफिज जावेद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें