फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर एक युवक के ऊपर से गुजर गए कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। रातभर उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश के बीच कुछ ग्रामीण शौच के लिए हाइवे की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज के पास युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। युवक बृहस्पतिवार की रात किसी सड़क हादसे का शिकार हुआ था। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था, देखकर लग रहा था कि रातभर शव के ऊपर से कई वाहन गुजरे होंगे। शव के पास ही चप्पल पड़ी थीं। कुछ दूरी पर एक अंगौछा पड़ा था। युवक काले रंग की पेंट व गुलाबी रंग की शर्ट पहने था। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष होगी। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें