फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार न मिलने पर प्राइवेट डॉक्टर से ले गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी एक युवक को जब अस्पताल में उपचार नहीं मिला तो परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे भोगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी खुशीराम के 24 वर्षीय पुत्र सूरज को पेटदर्द की दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूरज सिंह के साथ आए तीमारदार रामू ने बताया कि वह यहां दो घंटे से सूरज को लेकर आया हुआ है। केवल एक इंजेक्शन उसे दिया गया है उसका पेटदर्द कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बार-बार कहने के बाद भी डॉक्टर उसे नहीं देख रहे हैं उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। मजबूरी में हम लोग उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे हैं। इस संबंध में जब सीएमएस डॉ. एम लाल से बात की गई तो उनका कहना था कि तीमारदार युवक को लेकर आए थे, उसे इंजेक्शन दे दिया गया था इससे पहले उसे भर्ती किया जाता परिजन बिना बताए ही उसे अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें