फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्नास्टिक : तराशे गए यूपी के धुरंधर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवानगी आज

विज्ञापन
जिम्ना​स्टिक प्र​शिक्षण ​शिविर
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। शिविर में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के चयनित 30 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। ये सभी खिलाड़ी अब कोलकाता में 15 जनवरी से होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि निरंतर अभ्यास ही सफलता का एकमात्र मार्ग है।
विभिन्न मंडलों से आए जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बारीकियां सीखने को मिलीं जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रशिक्षक राजेश यादव, रामप्रवेश और करीना के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने वॉल्टिंग टेबल, फ्लोर एक्सरसाइज और बैलेंसिंग बीम पर कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी मंगलवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेरने के लिए कोलकाता रवाना होंगे। प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल जैन, कुलदीप जैन और मंडल क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार की अहम भूमिका रही। संचालन डॉ. अनिल वशिष्ठ ने किया। इस दौरान जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, वीरेंद्र वर्मा, संजय नेहरू, संदीप परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें