फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कारखाने के कारीगर ने की रेकी, फिर बिल्ला ने लूटी चांदी...नुनिहाई रोड लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 03 Jan 2026 10:26 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नुनिहाई रोड पर कारोबारी से हुई चांदी लूट केस में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को जिम ट्रेनर बिल्ला ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को तीन साथियों के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
एत्माद्दौला पुलिस से मुठभेड़ में घायल लुटेरों को इलाज के लिए ले जाती पुलिस।पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दाैला थाने के पास नुनिहाई रोड पर कारोबारी से 5 लाख रुपये मूल्य के चांदी के स्क्रैप की लूट जिम ट्रेनर बबलू यादव उर्फ बिल्ला ने तीन साथियों के साथ की थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में तीन को गिरफ्तार किया। सरगना सहित दो को पैर में गोली लगी है। ढलाई कारखाना में काम करने वाले मजदूर ने रेकी की थी। पुलिस कारीगर सहित दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


छत्ता क्षेत्र के कारोबारी मोहसिन कोतवाली के सराफा बाजार से स्क्रैप खरीदकर उसे शाहदरा में परिचित के कारखाने में गलवाते हैं। 25 दिसंबर को वह कारखाने से माल दो बोरों में स्कूटर पर लादकर साथी फरहान के साथ जा रहे थे। रास्ते में बुलेट और अपाचे पर आए चार बदमाशों ने पिटाई कर 5 लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। स्कूटर भी ले गए थे।

एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग मिला। बृहस्पतिवार रात महताब बाग के पास बाइक सवार तीन आरोपियों को भागते समय पुलिस ने रोका। मगर, आरोपी फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में दो आरोपी प्रकाश नगर निवासी बबलू यादव उर्फ बिल्ला और नितिन चाैहान पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। उनका साथी नगला छदामी निवासी रंजीत प्रजापति भी पकड़ा गया। उनके पास से 1 अपाचे और करीब 24 किलो माल बरामद किया गया। आरोपियों ने चांदी स्क्रैप लूट की वारदात कबूल की।
विज्ञापन



पार्षद के चाचा की लगाई थी पिटाई
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी बिल्ला को पहले भी जेल भेजा गया था। शाहदरा क्षेत्र के पार्षद विजय वर्मा के चाचा की बिल्ला ने पिटाई लगाई थी। रास्ते से बाइक हटाने की कहने पर वारदात की थी। वह जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई थी। मगर भाग गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी। उधर, उसने अपने साथी नितिन, रंजीत और साहिल के साथ कारोबारी से लूट की। बबलू पर पांच, रंजीत पर चार और नितिन पर दो प्राथमिकी दर्ज हैं।

 कारखाने के कारीगर ने की थी रेकी
पुलिस ने बताया कि शाहदरा में राजू का कारखाना है। इसमें मोहसिन अपना माल गलाने के लिए लेकर आते थे। कारखाने में एक महीने पहले ही भोला नाम का कारीगर काम करने आया था। उसे पता था कि मोहसिन अक्सर माल लेकर आते हैं। स्क्रैप को गलाने के बाद लेकर जाते हैं। भोला को लग रहा था कि मोहसिन के पास माल के कागजात नहीं होते हैं। अगर वह माल लुटवा देगा तो शिकायत नहीं होगी। इससे वे बच जाएंगे। उसने इस बारे में नितिन, रंजीत और बिल्ला से बात की। वह लूट के लिए तैयार हो गए। घटना वाले दिन मोहसिन जैसे ही माल लेकर निकले भोला ने फोन कर बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें