फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिन से नूनबन में फंसे 15 अमरनाथ यात्री

Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। अमरनाथ यात्रा पर गए किशनी क्षेत्र के गोकुलपुर के रहने वाले 15 अमरनाथ यात्री तीन दिन से नूनबन में फंसे हुए हैं। भारी बारिश के बीच प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा बीच में ही रोक दी है। अमरनाथ यात्रियों को बिना अनुमति के आगे नहीं बढ़ने की चेतावनी दी गई है। अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के परिजन उनसे पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह गोकुलपुर निवासी 16 लोग अमरनाथ यात्रा के लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। भारी बारिश के चलते 15 सदस्यीय जत्था प्रशासन द्वारा रासते में रोक दिया गया है। यह जत्था अब श्रीनगर के अनंतनाग के नूनबन के शिविर में मौसम खराब होने के चलते तीन दिन से फंसा हुआ है।


अमरनाथ गुफा क्षेत्र में पंचतरणी, बालटाल और पहलगाम में लगातार बारिश जारी है। रविवार रात तक लगातार बारिश जारी रहने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। बारिश रुकने के बाद यात्रा मार्ग की फिसलन ठीक होने के बाद यात्रा चालू की जाएगी। अमरनाथ यात्रा पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पंकज यादव, उमाशंकर यादव, मंजुल मिश्रा, राधामोहन, अजीत शर्मा, सुमित गुप्ता, सन्नी शर्मा, नरेंद्र यादव फौजी, राजू शुक्ला, श्रीनारायण भदौरिया, प्रदीप पांडेय, अवधेश शर्मा, संजू यादव, शशी यादव, पूनम गुप्ता,नीलू भदौरिया गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें