फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 बजे विद्यालय बंद कर चले गए गुरुजी

Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
12 बजे विद्यालय बंद कर चले गए गुरुजी
विज्ञापन



बरनाहल। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा महान में शिक्षक प्रतिदिन 12 बजे ही विद्यालय बंद करके चले जाते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय संचालन में शासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय खेड़ा महान पर दो अध्यापक कार्यरत हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शिक्षक 12 बजे ही विद्यालय बंद कर चले जाते हैं। सोमवार को एक बजे विद्यालय में ताला लटक रहा था। जबकि शासन के आदेशानुसार विद्यालय आठ बजे से दो बजे तक संचालित होना है। संवाद

कथा की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
गांव खरपरी में वन खंडेश्वर धाम में 22 जुलाई से श्री शिव महापुराण कथा शुरू होने जा रही है। देश के प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा का श्रवण कराएंगे। श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर सोमवार को आयोजन समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक चौहान ने कथा स्थल पर हो रही तैयारियों की समीक्षा की। भोजन, प्रकाश, जल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई। आयोजक मंडल का एक सदस्य जिलाधिकारी से भी मिला। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। महिला मंडल ने 21 जुलाई को निकलने वाली कलश यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में संयोजक मनेश चौहान, कविता राठौर, अवधेश चौहान, मंजूषा चौहान, पियूष चंदेल, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, बीनू बंसल, डॉ. राकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें