फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरु पूर्णिमा पर हुआ गुरु पूजन, आचार्य जय राम महाराज ने दिया आशीर्वचन

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन करते हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर ललितांबा शक्ति पीठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीठाधीश्वर आचार्य जय राम जी महाराज का शिष्यों ने विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।ेे
विज्ञापन

आचार्य जय राम जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं शिष्यों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि गुरु और गो माता का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में गो सेवा और गो संरक्षण का विशेष महत्व है। गुरु मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा भजन-कीर्तन से मानव जीवन धन्य बनता है। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर सकता है और जीवन को सफल बना सकता है। उनके आशीर्वचन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर मुरारी लाल, गोविंद गोयल, विपिन खंडेलवाल, राजू सर्राफ, गुड्डू कसेरे, पदम सिंह रावत, विपिन गोयल, दया गोयल, शरण लाल, अर्पित कसेरे, भोला सर्राफ, रामू जायसवाल, मुकेश मित्तल, राजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल एवं डॉ. घनश्याम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें