फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Tegh Bahadur Prakash Parv: भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया प्रकाश पर्व, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत

Thu, 09 Apr 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार में भव्य गुरमत समागम आयोजित हुआ, जहां गुरबाणी कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरुदर्शन किए और गुरुओं के आदर्शों से प्रेरणा ग्रहण की।
विज्ञापन
गुरमत समागम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में बुधवार को नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब और गुरु अर्जुन देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य गुरमत समागम आयोजित किया गया। भक्ति और उत्साह के इस संगम में बड़ी संख्या में संगत ने गुरुदर्शन कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

समागम का शुभारंभ ज्ञानी मंशा सिंह ने रहिरास साहिब के पाठ से हुआ। इसके बाद पूरा वातावरण अमृतमयी गुरबाणी के कीर्तन से गुंजायमान हो उठा। पंथ के रागी भाई संदीप सिंह (संगरूर वाले), वीर हरजिंदर सिंह और कशलीन कौर ने मधुर कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को भाव-विभोर कर दिया। समागम में संत बाबा प्रीतम सिंह का विशेष सानिध्य मिला।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि गुरुओं का जीवन और प्रकाश पर्व हमें सत्य, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलने की शाश्वत प्रेरणा देता है। इस दौरान राजू सलूजा, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरेंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, इंदरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, लवली, हरजीत सिंह, संजय सेठ, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें