अछनेरा। कस्बा निवासी छात्रा गुंजन सारस्वत ने कड़ी मेहनत से नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश पाया है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ग्रीनलैंड स्कूल, अछनेरा से कक्षा बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उन्हें ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र में प्रवेश मिला है। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता दिनेश सारस्वत ने सुंदरकांड पाठ व सामूहिक भोज का आयोजन किया।