फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः होटल पर दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

Thu, 20 Jun 2019 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शिकोहाबाद के न्यू बजरंग होटल पर गुरुवार दोपहर कुछ युवकों में विवाद हो रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का युवक काशिम पुत्र इकरार परचून की दुकान पर सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन


जैसे ही काशिम सामान लेकर घर लौटने लगा, तभी वहां खड़े युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। अचानक फायरिंग होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। 

पक्का तालाब स्थित प्रहलादराय लोहा उद्योग के समीप न्यू बजरंग नाम से होटल है। जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल पर लोगों का हुजूम रहता है। शराब पीकर हंगामा करते हैं। जिससे स्थानीय महिला-और युवतियों को राह निकलने में भारी परेशानी होती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोप है कि गुरुवार दोपहर दो बजे मोहल्ले का युवक काशिम परचून की दुकान से सामान खरीदने गया था। लौटते समय उक्त लोगों ने उस पर फायर कर दिया। उसने पड़ोसी के घर में घुस कर अपनी जान बचाई। 

इस दौरान युवकों ने पड़ोसी के घर के किबाड़ों में लातें मारी। आरोप है कि इस दौरान एक तीन वर्षीय मासूम की अंगुली में चोट आई। घटना के बाद आक्रोशित मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। मोहल्ले के लोगों ने होटल को बंद कराने की मांग की है। 

मांग करने वालों में राजू, मदीना, सुबरातन, सुम्मो, पुष्पेंद्र, हरीबाबू, शकील भाई आदि हैं। सभी लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में होटल पर झगड़ा हुआ है। फायरिंग की अफवाह झूठी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें