शिकोहाबाद के न्यू बजरंग होटल पर गुरुवार दोपहर कुछ युवकों में विवाद हो रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का युवक काशिम पुत्र इकरार परचून की दुकान पर सामान खरीदने गया था।
जैसे ही काशिम सामान लेकर घर लौटने लगा, तभी वहां खड़े युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। अचानक फायरिंग होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
पक्का तालाब स्थित प्रहलादराय लोहा उद्योग के समीप न्यू बजरंग नाम से होटल है। जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल पर लोगों का हुजूम रहता है। शराब पीकर हंगामा करते हैं। जिससे स्थानीय महिला-और युवतियों को राह निकलने में भारी परेशानी होती है।