फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी नहीं समझा वेटर, मेहमान ने जड़ दिया थप्पड़: होटल प्रबंधन का सख्त कदम, आजीवन गेस्ट की एंट्री बैन

Sun, 01 Nov 2026 04:00 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होटल में वेटर को थप्पड़ मारना एक मेहमान को भारी पड़ गया। होटल प्रबंधन की ओर से मामले में सख्त कदम उठाया गया है। जिंदगीभर के लिए मेहमान की एंट्री होटल में बैन कर दी गई है।
विज्ञापन
ताज होटल मामले में सोशल मीडिया पर परितोष लधानी ने यह लिखा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में आए मेहमान ने वेटर को थप्पड़ मार दिया। मेहमान की अंग्रेजी में कही कुछ बात वेटर की समझ में नहीं आई थी। इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए होटल का संचालन कर रहे एसएलएमजी बेवरेजेज कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक पारितोष लधानी ने आरोपी मेहमान के प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म (लिंक्डइन) पर इस घटना का ब्योरा साझा किया और गेस्ट को आजीवन ब्लैकलिस्ट करने की जानकारी दी। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक पारितोष लधानी ने बताया कि ताज कन्वेंशन के रेस्तरां में कार्यरत वेटर कांति मेहमान को सेवा दे रहे थे। अंग्रेजी ठीक से न बोल पाने के कारण बातचीत में थोड़ी गलतफहमी हो गई।

इस पर नाराज होकर मेहमान ने अपनी मर्यादा लांघते हुए अपना काम कर रहे वेटर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कांति ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, न ही विरोध जताया। वह नौकरी खोने के डर से चुप रहे। यह घटना उनके सामने आई तो उन्होंने आरोपी मेहमान को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। वेटर कांति एक किसान परिवार से हैं।
विज्ञापन


दुर्व्यवहार का अधिकार नहीं
कर्मचारी का दर्द जानने के बाद पारितोष लधानी ने लिंक्डइन पर लिखा कि कोई व्यक्ति कितना भी अमीर, प्रभावशाली या बड़ा ग्राहक क्यों न हो, उसे अपने पद या पैसे के बल पर किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार या अपमान करने का अधिकार नहीं है। आत्मसम्मान और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगर कर्मचारी अपने सम्मान के लिए खड़े होने से डर रहे हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लीडर के तौर पर उनके साथ खड़े रहें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें