फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड कर रहा था चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Sat, 07 Feb 2026 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इंडस्ट्रियल एरिया यूपीएसआईडीसी स्थित लक्ष्मी ट्रांसफॉर्मर एंड इलेक्ट्रिकल्स फैक्टरी से पार्टस चोरी के मामले का खुलासा हो गया। सिक्योरिटी गार्ड ही चोरी कर रहा था। 
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया यूपीएसआईडीसी स्थित लक्ष्मी ट्रांसफॉर्मर एंड इलेक्ट्रिकल्स फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड लंबे समय से फैक्टरी में बन रहे पार्ट्स चोरी कर रहा था। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में चोरी करते हुए दिखने के बाद फैक्टरी संचालक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फैक्टरी के पार्टनर संजय सिंघल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में जेपी सिक्योरिटी एजेंसी का गार्ड अवनीश कुमार काफी समय से काम कर रहा था। बीती 4 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3 बजे फैक्टरी से ट्रांसफाॅर्मर के नट-बोल्ट चोरी हुए। उन्हें पहले से ही आए दिन माल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखने पर गार्ड अवनीश चोरी कर माल ले जाता दिख रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें