आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में गार्डों की गुंडागर्दी का मामला एकबार फिर सामने आया है। बेटी को दिखाने आए पिता के साथ गार्डों ने बदसलूकी की। इस दाैरान मासूम को चोट लग गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों की मनमानी और संवेदनहीनता का मामला एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गार्ड एक मरीज को घेरकर नोकझोंक और उसका पर्चा निरस्त कराने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो के अनुसार, नाई की मंडी निवासी वाजिद अपनी पांच साल की बेटी का इलाज कराने एसएन मेडिकल कॉलेज आए थे। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सामने उन्होंने अपनी बाइक एंबुलेंस मार्ग पर खड़ी कर दी। इस पर तैनात गार्डों ने एंबुलेंस का रास्ता बाधित होने का हवाला देते हुए बाइक हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद नोकझोंक में बदल गया। इस दौरान उनके साथ मौजूद मासूम बेटी को चोट भी लग गई।
मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि तीमारदार के एंबुलेंस के रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।