फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तंबाकू व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का सर्वे

Thu, 12 Dec 2024 01:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक तंबाकू व्यापारी के यहां बुधवार को राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने जांच की। जो कि देर शाम तक जारी रही। जीएसटी के सर्वे की जानकारी मिलने पर शहर के व्यापारियों में हलचल मची रही। बुधवार को शहर के नदरई गेट स्थित एक तंबाकू व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर अलीगढ़ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सर्वे करने पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही प्रतिष्ठान में काम कर रहे कर्मचारियों में खलबली मच गई। यह जांच देर शाम तक चलती रही। जीएसटी टीम के सर्वे की जानकारी थोड़ी ही देर में शहर के व्यापारियों में फैल गई। इससे व्यापारी बेचैन नजर आए। वह दिन भर आपस में इस बात की चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें