फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवाओं में रक्तचाप के मामले बढ़े

Thu, 12 Dec 2024 12:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदलती जीवन शैली से युवा हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में आ रहे हैं। कम उम्र में आ रही रक्तचाप की समस्या को चिकित्सक खतरनाक मान रहे हैं। मरीज को दवा के साथ व्यायाम व खानपान में बदलाव की सलाह भी दी जा रही है।चिकित्सक डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया, एक सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/ 80 होता है। यदि ये 140/90 या उससे ऊपर ज्यादा है तो ऐसी स्थिति को उच्च रक्तचाप कहा जाता है। दो तरह के ब्लड प्रेशर होते हैं। एक होता है, सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और एक होता है डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर। उच्च रक्तचाप की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ी है। 40 साल की उम्र में ही लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत होने लगी है। इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण बदलती जीवन शैली है। अधिक नमक युक्त भोजन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे अधिक रहती है। अगर हम स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हैं तो उच्च रक्तचाप से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन की बीमारी साइलेंट किलर है।
विज्ञापन

अस्पताल में एक दिन में 100 तक मरीज आते है। इनमें कई तो ऐसे मरीज भी होते हैं जिनमें 200/100 से अधिक ब्लड प्रेशर निकल रहा हैं। ठंड के मौसम में यह दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें