मैनपुरी। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने बुधवार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया है। ज्ञापन में व्यापारियों के हित में जीएसटी का सरलीकरण किए जाने की मांग की गई है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अवनीश शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। जीएसटी के तीन स्लैब बनाए जाएं। इनपुट टैक्स क्रेडिट रिफंड का समय निश्चित किया जाए।
जीएसटी और आयकर रिटर्न की समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 की जाए। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी की कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु पर 10 लाख का बीमा लाभ दिया जाए। व्यापारी की गिरफ्तारी के प्रावधान को हटाया जाए। इस मौके पर उपदेश यादव, मोहित तिवारी, विनीत, यश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, अनार सिंह, महेशचंद्र मौजूद रहे।