मैनपुरी। व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए वाणिज्य कर विभाग शिविर लगाएगा। शिविर में व्यापारियों के पंजीकरण किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्रर जीएसटी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक 18 अगस्त को करहल चौराहा, 19 अगस्त को ईशन नदी पुल दीवानी रोड, 20 अगस्त को नाहिली गली घिरोर, 21 को रामजानकी मैरिज होम भोगांव, 22 को बेवर बस स्टैंड के निकट, 23 को नगर पंचायत ज्योंति, 25 को नगर पंचायत कुरावली, 26 को क्रिश्चियन तिराहा, 27 को मदार दरवाजा, 28 को ज्योंति तिराहा, 29 को नगर पंचायत किशनी तथा 30 अगस्त को नगर पंचायत करहल में शिविर लगाकर व्यापारियों के जीएसटी में पंजीकरण किए जाएंगे।