फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीएसटी विभाग का गुटखा की दो फर्म पर छापा...स्टॉक में मिली गड़बड़ी, 8.37 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 19 Nov 2025 11:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जीएसटी विभाग की टीम को स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर गड़बड़ी मिली। दोनों फर्मों में क्रमशः 5.22 लाख रुपये और 1.47 लाख रुपये का स्टॉक कम पाया गया। इस पर टीम ने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जीएसटी विभाग ने पान मसाला और गुटखा की दो फर्म के गोदाम पर छापा मारा। दो दिन की जांच में विभाग को दोनों फर्म के स्टॉक में गड़बड़ी मिली है। विभाग ने दोनों फर्मो पर 8.37 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


राज्य जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड - 1 पंकज गांधी ने बताया कि बीके इंटरप्राइजेज और गर्ग एंड संस के जगनेर स्थित मुख्य व्यापार स्थल पर मंगलवार को छापा मारा था। इनके यहां पान- मसाला और तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री का कार्य होता है। 

दो दिनों तक दोनों फर्मों के मुख्य व्यापार स्थल पर रखे समस्त स्टॉक की जांच की। इनका मिलान स्टॉक रजिस्टर से करने पर गड़बड़ी मिली। दोनों फर्मों में क्रमशः 5.22 लाख रुपये और 1.47 लाख रुपये का स्टॉक कम पाया गया। स्टॉक में अंतर मिलने पर विभाग ने बीके इंटरप्राइजेज पर 6.17 लाख रुपये और गर्ग एंड संस पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें