फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमएलसी चुनाव ने रोकी जीएसटी की कार्रवाई, 10 मोबाइल टीमें गायब; कर चोरों की आई मौज

Tue, 20 Oct 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अधिकारियों और वाहनों की ड्यूटी लगने से आगरा में जीएसटी विभाग की सभी 10 सचल दल मोबाइल टीमों की चेकिंग ठप हो गई है। सामान्य दिनों में ये टीमें सालाना औसतन 50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ती थीं।
 
विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अधिकारियों और वाहनों की तैनाती के कारण राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की सचल दल टीमों की कार्रवाई पूरी तरह ठप हो गई है। चेकिंग बंद है। कर चोरी का माल ढोने वाले वाहन सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं, जिससे राजस्व को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन


जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) और सचल दल की गाड़ियां भी चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहीत कर ली गई हैं। इसके चलते विभाग की सभी 10 मोबाइल टीमें सड़कों से नदारद हैं। ये मोबाइल टीमें सामान्य दिनों में सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाकर हर साल औसतन 50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ती थीं।

ड्यूटी हटाने के लिए लिखा है पत्र
ग्रेड-2 जीएसटी अपर आयुक्त अंजनी अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीमें आवश्यक सेवा के तहत आती हैं। शासनादेश है कि इन्हें चुनाव कार्य में नहीं लगाया जाएगा। ड्यूटी हटवाने और अधिग्रहीत वाहनों की वापसी के लिए रिर्टनिंग ऑफिसर को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें